झांसी: बहन से गंदी हरकत करने वाले से 11 साल का भाई भिड़ा, पकड़े जाने के डर से भागा आरोपी; झांसी पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Aug 17, 2026 झांसी के रहने वाले 11 साल के एक छोटे भाई ने मानसिक रूप से बीमार अपनी 13 साल की बहन का रेप होने से बचा लिया। यही नहीं, CCTV फुटेज देखकर आरोपी की पहचान भी की। जिसके बाद पुलिस ने 14 अगस्त की देर रात मुठभेड़ में आरोपी रतिराम रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की दोपहर 3 बजे भाई ने बताया कि 11 अगस्त को मम्मी-दादी खेत और दादा सिलेंडर भराने गए थे।