उदवंत नगर: बेलाउर में दिनदहाड़े युवक की हत्या मामले में पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुटी, ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बस स्टैंड नंबर एक के पास बुधवार को दिनदहाड़े धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मृतक पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी अवधेश सिंह का 32 वर्षीय पुत्र था। हत्या की घटना को लेकर मृतक के चाचा राम सुरेश सिंह ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।