गुना नगर: कमिश्नर पहुंचे गुना कलेक्ट्रेट, शासन की योजनाओं पर ली बैठक, प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
संभागीय आयुक्त मनोज खत्री 10 अप्रैल को गुना पहुंचे। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। जिले में कृषि चिकित्सा शिक्षा रोजगार उद्योग निवेश खाद्य सुशासन ग्रामीण विकास जनजातीय विभाग की समीक्षा कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वन और आमजन की समस्याओं के सकारात्मक निराकरण के आदेश दिए।