रायडीह: रामरेखा धाम विकास समिति में नई समिति का गठन, अशोक सिंह बने संगठन मंत्री
Raidih, Gumla | Apr 22, 2026 रामरेखा धाम विकास समिति की आवश्यक बैठक मंगलवार को रामरेखा धाम परिसर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत धाम के परम पूज्य महंत श्री राम अखण्ड दास जी महराज द्वारा पुष्प अर्पित कर ब्रह्मलीन बाबा के समक्ष पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात पुरानी समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए उसके कर्मियों के योगदान पर चर्चा की गई तथा पिछले बैठक की संपुष्टि की गई।