आरा: महुली में महिला की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे से लटका मिला शव; मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Arrah, Bhojpur | Nov 3, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।