दतिया: दतिया नगर: ग्राम काम्हर में सरकारी पानी टंकी पर बाबा साहब की फोटो वाला झंडा फाड़ा, जिगना थाने में मामला दर्ज
Datia, Datia | Apr 15, 2026 ग्राम काम्हर में जसामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटना सामने आई। यहां सरकारी पानी की टंकी पर लगे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के फोटो वाले झंडे को कुछ लोगों ने उतारकर फाड़ दिया। घटना सोमवार शाम करीब 05 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।फरियादी राघव अहिरवार ने मामले की शिकायत जिगना थाना पुलिस से की।