मढ़ौरा: मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार में प्रगणकों के बीच जनगणना किट का वितरण
मंगलवार की दोपहर बारह बजे से मढ़ौरा नगर पंचायत सभागार में प्रगणको के बीच जनगणना कीट का वितरण किया गया। इस संबंध में चार्ज अधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि जनगणना हेतु संपूर्ण कीट अभी तक नहीं आया है परंतु सर्वे व मकानो के सूचीकरण हेतु जरुरी सामग्री का वितरण सभी 77 प्रगणकों के बीच कराया गया।