दादरी: जिलाधिकारी मनीष वर्मा द्वारा इंडिया एक्सपोमार्ट पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेडशो को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई, अधिकारी रहे मौजूद
इंडिया एक्सपो मार्ट में मंगलवार को जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने देर शाम आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा के साथ प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।