दादरी: सेक्टर-122 में जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय मोटरसाइकिल के शीशे चुराकर मौके से हुआ फरार, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
नोएडा के सेक्टर 122 में जोमैटो कंपनी का डिलीवरी बॉय घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल के शीशे चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं चोरी की सारी वारदात गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है की जल्दी ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।