भादरा, 4 जुलाई। भादरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपनी पुत्री को ले जाने का संदेह जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मानव गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।