Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Bamhni banjar mandla news |सड़क चौड़ीकरण की मांग प्रशासन कर रहा अनसुनी |#news #viral

Balaghat, Balaghat | Jul 4, 2026

MORE NEWS

Ranchi के Private Hospital में मामूली हड्डी टूटने में बनाया 22 Lakh का बिल, मरीज की हुई मौ*त!

Ranchi के Private Hospital में मामूली हड्डी टूटने में बनाया 22 Lakh का बिल, मरीज की हुई मौ*त!

Balaghat, Balaghat | Jul 4, 2026

#बालाघाट 
डायरिया रोको अभियान के तहत धनसुआ एवं ओदा में पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनेशन

       जिले में संचालित डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

       इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को बालाघाट विकासखंड के ग्राम धनसुआ एवं ग्राम ओदा में विभागीय अमले द्वारा पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीन का उपयोग कर जल को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई की गई, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

      इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पानी को साफ एवं ढंककर रखने, घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह भी दी। साथ ही लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा दूषित पानी के सेवन से बचने के प्रति जागरूक किया गया।

       लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी, क्लोरीनेशन एवं जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minphemp 
#healthminmp

#बालाघाट डायरिया रोको अभियान के तहत धनसुआ एवं ओदा में पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनेशन जिले में संचालित डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 4 जुलाई 2026 को बालाघाट विकासखंड के ग्राम धनसुआ एवं ग्राम ओदा में विभागीय अमले द्वारा पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। अभियान के दौरान हैंडपंपों एवं अन्य पेयजल स्रोतों में निर्धारित मानकों के अनुसार क्लोरीन का उपयोग कर जल को सुरक्षित बनाने की कार्रवाई की गई, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, पानी को साफ एवं ढंककर रखने, घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा डायरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह भी दी। साथ ही लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, भोजन से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ धोने तथा दूषित पानी के सेवन से बचने के प्रति जागरूक किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी, क्लोरीनेशन एवं जल गुणवत्ता परीक्षण का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों की रोकथाम प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सके। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minphemp #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

#बालाघाट 
जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर बैहर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान और "स्वैच्छिक पर्व" का शुभारंभ

      मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर बैहर स्थित शासकीय अरण्य भारती महाविद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान एवं "स्वैच्छिक पर्व" का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री महेश पटले एवं प्रो. बी.एल. चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

      कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

      इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित "स्वैच्छिक पर्व" का आयोजन 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा संस्कार केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

        कार्यक्रम में परिषद परिवार ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए "संगच्छध्वम् संवदध्वम्" की भावना के अनुरूप सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण और जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया।

      इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव गोपाल परते, श्री कुंदन मेरावी, श्री राजेंद्र बिसेन, परामर्शदाता श्री शिवनाथ यादव, श्री सुरेश यादव, सुश्री आकांक्षा मेरावी, सुश्री संगीता आर्मी, श्री भंवर सिंह टेकाम, सीएमसीएलडीपी के छात्र श्री संदीप गजभिये एवं श्री अभय यादव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

       कार्यक्रम के समापन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने सभी नागरिकों एवं स्वयंसेवकों से "स्वैच्छिक पर्व" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं एवं सीएमसीएलडीपी नेटवर्क भविष्य में भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं समाज सेवा के जनआंदोलनों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#higheredump

#बालाघाट जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर बैहर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान और "स्वैच्छिक पर्व" का शुभारंभ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर बैहर स्थित शासकीय अरण्य भारती महाविद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान एवं "स्वैच्छिक पर्व" का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री महेश पटले एवं प्रो. बी.एल. चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित "स्वैच्छिक पर्व" का आयोजन 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में किया जाएगा। इस अवधि में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान तथा संस्कार केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में परिषद परिवार ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए "संगच्छध्वम् संवदध्वम्" की भावना के अनुरूप सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं, प्रस्फुटन समितियों तथा सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण और जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव गोपाल परते, श्री कुंदन मेरावी, श्री राजेंद्र बिसेन, परामर्शदाता श्री शिवनाथ यादव, श्री सुरेश यादव, सुश्री आकांक्षा मेरावी, सुश्री संगीता आर्मी, श्री भंवर सिंह टेकाम, सीएमसीएलडीपी के छात्र श्री संदीप गजभिये एवं श्री अभय यादव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने सभी नागरिकों एवं स्वयंसेवकों से "स्वैच्छिक पर्व" के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। परिषद ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं एवं सीएमसीएलडीपी नेटवर्क भविष्य में भी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं समाज सेवा के जनआंदोलनों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #higheredump

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

#बालाघाट 
शासकीय एस.एस.पी. महाविद्यालय वारासिवनी में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

            शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में शासन के निर्देशानुसार 1 से 3 जुलाई तक तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना था।

           प्रथम दिवस पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को कक्षा समूहों से जोड़ने हेतु सूची तैयार की गई तथा उन्हें महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान ग्रंथालय, कार्यालय, विभिन्न प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, छात्रावास एवं कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम के अध्यक्षीय उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इसके पश्चात विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं प्रभारियों ने अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं अवसरों की जानकारी दी।

            प्रो. दोमदत्त सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं प्रो. रक्षा निकोसे (हिंदी), प्रो. वी.के. सिंह (प्राणीशास्त्र), प्रो. मोहनीश इडपाचे (रसायनशास्त्र), प्रो. हिमांशु गुर्दे (वाणिज्य), ग्रंथपाल श्री युगल किशोर लांझेवार, प्रो. कृष्णा पराते (एनएसएस), प्रो. नरेंद्र डोंगरे (विधि) तथा प्रो. अनिरुद्ध काकोड़िया (अर्थशास्त्र) ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कृष्णा पराते ने किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन, शैक्षणिक वातावरण एवं उपलब्ध संसाधनों की समग्र जानकारी प्रदान की गई।
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#healthminmp

#बालाघाट शासकीय एस.एस.पी. महाविद्यालय वारासिवनी में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में शासन के निर्देशानुसार 1 से 3 जुलाई तक तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराना था। प्रथम दिवस पर नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को कक्षा समूहों से जोड़ने हेतु सूची तैयार की गई तथा उन्हें महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान ग्रंथालय, कार्यालय, विभिन्न प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, छात्रावास एवं कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम के अध्यक्षीय उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं महाविद्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इसके पश्चात विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं प्रभारियों ने अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं अवसरों की जानकारी दी। प्रो. दोमदत्त सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं प्रो. रक्षा निकोसे (हिंदी), प्रो. वी.के. सिंह (प्राणीशास्त्र), प्रो. मोहनीश इडपाचे (रसायनशास्त्र), प्रो. हिमांशु गुर्दे (वाणिज्य), ग्रंथपाल श्री युगल किशोर लांझेवार, प्रो. कृष्णा पराते (एनएसएस), प्रो. नरेंद्र डोंगरे (विधि) तथा प्रो. अनिरुद्ध काकोड़िया (अर्थशास्त्र) ने विद्यार्थियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कृष्णा पराते ने किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन जीवन, शैक्षणिक वातावरण एवं उपलब्ध संसाधनों की समग्र जानकारी प्रदान की गई। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

#बालाघाट 
मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

        जिले में 6 माह से 5 वर्ष तक के गंभीर कुपोषित (SAM), मध्यम कुपोषित (MAM) एवं अति कम वजन (SUW) बच्चों की समय पर पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम (MMBASK) के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर श्री मृणाल मीणा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ के मार्गदर्शन में किया गया।

      प्रशिक्षण में राज्य स्तर से आए वरिष्ठ सलाहकार श्री तारकेश्वर मिश्रा ने MMBASK की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर सामुदायिक स्तर पर उनका प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बच्चों के शारीरिक मापन, एपेटाइट टेस्ट, चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान, सामुदायिक आधारित कुपोषण प्रबंधन (C-MAM), रेफरल व्यवस्था, साप्ताहिक फॉलो-अप, सम्पर्क ऐप में पंजीयन तथा नियमित मॉनिटरिंग की प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

         जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल ने जिले में कुपोषण की वर्तमान स्थिति एवं "कुपोषण मुक्त बालाघाट" की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों का गुणवत्तापूर्ण शारीरिक मापन, समय पर चिन्हांकन, नियमित फॉलो-अप तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संस्थाओं एवं पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में रेफरल सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सम्पर्क ऐप के प्रभावी उपयोग, डेटा आधारित समीक्षा तथा परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की जिम्मेदारियों की भी विस्तार से जानकारी दी।

      उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री मृणाल मीणा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ के निर्देशन में जिले में MMBASK का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त तकनीकी जानकारी का उपयोग करते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक योजना का लाभ पहुंचाएं तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

       प्रशिक्षण में जिले के सभी परियोजना अधिकारी (CDPO), सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तकनीकी विषयों पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और कुपोषण मुक्त बालाघाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समन्वित एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने का संकल्प लिया।

#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#healthminmp 
#mp_wcdmp

#बालाघाट मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न जिले में 6 माह से 5 वर्ष तक के गंभीर कुपोषित (SAM), मध्यम कुपोषित (MAM) एवं अति कम वजन (SUW) बच्चों की समय पर पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम (MMBASK) के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर श्री मृणाल मीणा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ के मार्गदर्शन में किया गया। प्रशिक्षण में राज्य स्तर से आए वरिष्ठ सलाहकार श्री तारकेश्वर मिश्रा ने MMBASK की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान कर सामुदायिक स्तर पर उनका प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना है। उन्होंने बच्चों के शारीरिक मापन, एपेटाइट टेस्ट, चिकित्सकीय जटिलताओं की पहचान, सामुदायिक आधारित कुपोषण प्रबंधन (C-MAM), रेफरल व्यवस्था, साप्ताहिक फॉलो-अप, सम्पर्क ऐप में पंजीयन तथा नियमित मॉनिटरिंग की प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल ने जिले में कुपोषण की वर्तमान स्थिति एवं "कुपोषण मुक्त बालाघाट" की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों का गुणवत्तापूर्ण शारीरिक मापन, समय पर चिन्हांकन, नियमित फॉलो-अप तथा आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य संस्थाओं एवं पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में रेफरल सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सम्पर्क ऐप के प्रभावी उपयोग, डेटा आधारित समीक्षा तथा परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों की जिम्मेदारियों की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री मृणाल मीणा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ के निर्देशन में जिले में MMBASK का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त तकनीकी जानकारी का उपयोग करते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक योजना का लाभ पहुंचाएं तथा कुपोषण उन्मूलन के लिए मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में जिले के सभी परियोजना अधिकारी (CDPO), सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने तकनीकी विषयों पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और कुपोषण मुक्त बालाघाट के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समन्वित एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने का संकल्प लिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #mp_wcdmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 4, 2026

Bamhni banjar mandla news |सड़क चौड़ीकरण की मांग प्रशासन कर रहा अनसुनी |#news #viral - Balaghat News