मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय किसान दिलीप कुमार चौधरी की 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, खेत जाने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्हें गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल मधुबनी ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौ'त हो गई। मृ'तक के परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर जर्जर बिजली तारों की शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने श'व को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Madhubani #Pandaul #Shahpur #BiharNews #Farmer #ElectricShock #BreakingNews #LocalNews #DENNewsMadhubani #PowerDepartment
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Pandaul News ] [ Shahpur News ] [ Farmer Death ] [ Electric Shock ] [ Electricity Department ] [ Breaking News ] [ Local News Bihar ]