भीलवाड़ा: स्वगणना अभियान की जोरदार शुरुआत, वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं किया पंजीकरण
जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना अभियान की जिले में प्रभावी शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग डॉ. सोनल राज कोठारी ने बताया कि जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला वन अधिकारी सहित जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज