बोध गया: बोधगया के सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट स्कूल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया
Bodh Gaya, Gaya | Jul 21, 2026 बोधगया में सिद्धार्थ कम्पैशन ट्रस्ट स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन विवेक कुमार कल्याण की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में फायर ऑफिसर और सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने छात्रों व शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग आदि की जानकारी दी