बकानी: बकानी के कस्तुरबा गांधी बालिका छात्रावास के समीप नाग-नागिन की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल
बकानी। कस्बे की ज्योतिनगर कॉलोनी में आज दोपहर उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के समीप स्थित गली में नाग और नागिन के बीच जोरदार संघर्ष शुरू हो गया। दोनों सांपों के बीच काफी देर तक चली भिड़ंत को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।