रफीगंज: कासमा थाना क्षेत्र के अरथूआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक और महिला घायल
कासमा थाना क्षेत्र के अरथूआ गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इस घटना में एक युवक समेत एक महिला घायल हो गई। घायलों की पहचान अरथूआ गांव निवासी सुबोध कुमार एवं उनकी मां बसंती कुवंर के रूप में की गई है। गुरुवार संध्या 5 बजे सुबोध कुमार ने बताया कि अधिक रास्ता मेरे जमीन में छोड़ने की विवाद को लेकर मारपीट हुई।