कलान: ग्राम मालौ से 1 नफर वारण्टी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए भेजा
थाना कलान पुलिस ने आज एक नफर वारण्टी अभियुक्त ध्यानपाल पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम मालौ थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी पूर्व में दर्ज मुकदमे में वांछित था और न्यायालय से फरार घोषित था। पुलिस ने उस पर विधिक कार्रवाई करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए भेज दिया।