दीपका: थाने में ही चोरी! पुलिस की नाक के नीचे ट्रेलर का कांच तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV भी बेकार
Dipka, Korba | Jul 12, 2026 कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खनिज विभाग द्वारा जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ी 18 चक्का ट्रेलर का कांच तोड़कर अज्ञात चोर जैक, रॉड, साउंड बॉक्स समेत कई सामान चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात थाना परिसर के अंदर हुई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।