कुचाई: पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां में छात्राओं को महिला सुरक्षा और कानूनों की जानकारी दी गई
कुचाई प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे छात्र/ छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध से लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।