सुसनेर: ग्राम कीटखेड़ी में थाना प्रभारी ने नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक कर शपथ दिलाई
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मंगलवार की शाम को 6 बजे ग्राम किटखेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहा उपस्थित लोगों को थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने पुलिसकर्मियों के साथ नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया साथ ही नशा नही करने के लिए शपथ भी ग्रामीणों को दिलाई गई।