आगरा: नाबालिक पर ज्वलनशील पदार्थ डालने और मृत्यु की घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तों को आगरा न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास
Agra, Agra | Mar 18, 2025 पीड़ित की नाबालिक पुत्री पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने व इलाज के दौरान मृत्यु की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को आगरा न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, और प्रत्येक पर 2 लाख, 61 हजार, 500 रुपए के अर्थ दंड से भी दंडित किया है, थाना मलपुरा पुलिस, कोर्ट पैरोकार अभियोजन तथा मॉनिटरिंग सेल ने पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष सही तथ्यों पर गवाही कराई।