आगरा: कंगना रनौत के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में हुई सुनवाई, वादी अधिवक्ता ने की आपत्ति जाहिर
Agra, Agra | Mar 18, 2025 भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में आगरा के एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई, पिछली सुनवाई पर कंगना की ओर से महिला अधिवक्ता अनसुईया चौधरी ने वकालत नामा दाखिल किया था अब लोकल अधिवक्ता के द्वारा वकालतनामा दाखिल किया गया है, जिस पर वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने आपत्ति दर्ज कराई है, उनका कहना है कि आधार कार्ड पर कंगना के साइन होने चाहिए।