आरा: बेहरा अस्पताल के समीप प्रेम प्रसंग में शिक्षक को गोली मारने के मामले में चार अपराधी गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Aug 26, 2024 धोबहा थाना क्षेत्र के बेहरा अस्पताल के समीप 16 जुलाई को शिक्षक मुमताज आलम को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।इसी मामले को खुलासा करते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमारी यादव ने बताया कि शिक्षक की प्रेम प्रसंग में गोली मारी गई थी। जिसमें अपराधी मिथिलेश यादव श्याम कुमार राजकुमार शर्मा और अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।