आरा: गीधा ओवर ब्रिज पर बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक छात्र को रौंद दिया, मौत
Arrah, Bhojpur | Aug 26, 2024 जिले के गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवर ब्रिज पर सोमवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक छात्र को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मोहल्ला वार्ड नंबर 26 निवासी मो. इम्तियाज का 17 वर्षीय पुत्र मो.इरशाद है एवं वह दसवीं कक्षा का छात्र था।