रीवा के गंगहरा में उमर के पेड़ से निकलने लगी पानी की धार, देखने उमड़ी भीड़, ग्रामीणों ने देवीय कृपा मानकर शुरू की पूजा
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के गंगहरा गांव में उमर (गूलर) के पेड़ से पानी निकलने का मामला सामने आया है। पेड़ के तने से पानी टपकता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग बर्तन और लोटे में पानी इकट्ठा करने लगे। ग्रामीण इसे देवीय कृपा मानकर पेड़ की पूजा कर रहे हैं। कुछ महिलाओं ने पानी को चर्म रोगों में लाभकारी बताते हुए बोतलों में भरना शुरू कर दिया। हालांकि, पानी निकलने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग और प्रशासन को मामले की जानकारी दिए जाने की बात कही गई है।
English Hashtags: #RewaNews #MadhyaPradesh #ViralVideo #GularTree #LocalNews