रीवा के पनगड़ी में प्रस्तावित रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पूर्व सरपंच प्रत्याशी अमित शुक्ला के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने हिस्सा लेकर परियोजना रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य और पर्यावरण पर संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताते हुए ‘विकास चाहिए, विनाश नहीं’ के नारे लगाए। प्रदर्शन में कैंसर से अपने परिजनों को खो चुके लोगों ने भी दर्द साझा किया। ग्रामीणों ने सरकार से सौर और पवन ऊर्जा जैसे विकल्प अपनाने की अपील की।
#RewaNews #NuclearPowerPlant #Protest #MadhyaPradesh #TheVindhya