बदायूं: उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की योजनाओं पर आयोजित की गई कार्यशाला
Budaun, Budaun | Sep 7, 2026 उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देशन में उद्यमी प्रोत्साहन अभियान के अंतर्गत सोमवार को डायट परिसर स्थित ओडिटोरियम में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र बदायूं द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से संबंधित योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित की गई।