शुक्रवार 1 बजे कर्नलगंज पहुंचे मंत्री अनिल राजभर ने दिल्ली ब्लास्ट को लेकर कहा- पढ़े-लिखे लोग जब आतंकवादी मानसिकता अपनाते है, यह बेहद खतरनाक है। कार्रवाई होने पर विपक्ष तरह-तरह के आरोप लगाता है, जबकि घटनाओ मे धर्म विशेष के नाम ही सामने आते है। उन्होने कांग्रेस-सपा पर संरक्षण देने का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि आतंकवाद की मानसिकता को जड से खत्म करना जरूरी है।