खलीलाबाद: खलीलाबाद शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चला विशेष अभियान, कई चौराहों पर आवागमन में किए गए बदलाव
खलीलाबाद में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। मेहदावल बाईपास, मधुकुंज, मुखलिशपुर, विधियानी तिराहा और गोला बाजार क्षेत्र में यातायात संचालन में आवश्यक बदलाव किए गए। लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। गोला बाजार में अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुगम बनाया ग