चाईबासा के ईचा खरकई बांध विरोधी संघ कोल्हान के अध्यक्ष बिर सिंह ने ईचा डैम रद्द नही होगा के बयान का विरोध जताया। जिसके बाद तांतनगर प्रखंड के कुलाबुरु, गैरासाई और सिंडी गांव के मुंडा और ग्रामीणों ने अपना रोष व्यक्त किया। जिसकी शुरुआत सोमवार कुलाबुरू, गैरासई और सिंडी से संघ द्वारा की गई। ग्रामीणों ने धोखा का जवाब वोट से देने का संकल्प लिया है।