रामनवमी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और मॉक ड्रिल किया। फ्लैग मार्च सदर थाना से शुरू होकर रामनवमी जुलूस के मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस सदर थाना आ कर समाप्त हुई। इस से पूर्व स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों के द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में हर तरह के आपात स्थिति से निपटने को लेकर अभ्यास किया।