जिला समाहरणालय स्थित NIC के सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु सोमवार को विधानसभावार प्रथम EVM रेंडमाइजेशन किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के रेंडमाईजेशन की सूची तैयार की गई।