चाईबासा: रामनवमी के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु चाईबासा पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में निकाली फ्लैग मार्च
चाईबासा में रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को चाईबासा पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाली है।बताया जाता है कि चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर क्षेत्रो में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।पुलिस अधीक्षक का सख्त आदेश है कि रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है।