झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मंगलवार से शुरू हो रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम टीम की घोषणा कर दी गई है। चाईबासा के हरफनमौला खिलाड़ी कृपा सिंधु चंदन को टीम का कप्तान बनाया गया है। 11 अप्रैल से शुरू हुए कंडिशनिंग कैंप एवं दो ट्रायल मैचों के आधार पर खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया है।