अशोक नगर: अशोकनगर में प्लॉट पर कब्जा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
अशोकनगर की कोतवाली थाना पुलिस ने प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर दहशत फैलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी का उसी स्थान पर जुलूस भी निकाला। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।