सतबरवा: मैट्रिक व इंटर के टॉपर छात्रों को उपप्रमुख करेंगे सम्मानित, 15 मई को बीएसएनएम कॉलेज में कार्यक्रम
बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज सतबरवा में मैट्रिक तथा इंटर के तीनों संकाय के टॉप थ्री स्थान पाने वाले प्रखंड के सभी विद्यालयों के छात्रों को उपप्रमुख कामाख्या नारायण यादव सम्मानित करेंगे। सोमवार दोपहर 3 बजे प्रमुख लोगों के साथ बैठक करके उपप्रमुख ने बताया कि 15 मई को बीएसएनएम कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।