सूरजपुर: ग्राम पर्री में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या...
सूरजपुर नगरसीमा से लगे ग्राम पर्री में सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। बताया गया है कि ग्राम पर्री का रवि साहू दुकान चलता था। सुबह उसने अपनी दुकान खोलकर घर के अंदर गया और कमरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक रवि घर से अन्य काम के लिए पैसा लिया था जिसे शेयर मार्केट में लगाया था।