सूरजपुर: जिले के मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान...
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमति किए गए है। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।