शाजापुर: शाजापुर के गोरधन नाथ मंदिर में भगवान को झुलाया झूला, किया आकर्षक श्रृंगार, विशेष पूजन अर्चन के साथ हुआ भजन कीर्तन
शाजापुर के गोरधन नाथ मंदिर में भगवान गोरधन नाथ जी को झुला झुलाया गया। इसके लिए मंदिर परिसर मे आकर्षक झूला लगाया गया है। जिस पर भगवान गोवर्धन नाथ को विराजमान कराकर झुला झुलाया गया। इसी के साथ भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर विशेष पूजन अर्चन किया गया। इस माैके पर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। मंदिर में श्रावण माह के उपलक्ष्य में भगवान को झूला झुलाया।