शाजापुर: विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला पहुंचे शाजापुर, जैन समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल
विश्व हिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला गुरुवार को शाजापुर पहुंचे। वह यहां जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। जैन समाज द्वारा राष्ट्र संत आचार्य आनंद का पांच दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। सांवला इसी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जैन समाज के अहिंसा परमो धर्म के संदेश का उल्लेख करते हुए समाज जनों को मार्गदर्शन दिया।