शाजापुर: रामपुरा जोड़ पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात पिकअप वाहन ने मारी टक्कर, घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर:रामपुरा जोड़ पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात पिकअप वाहन ने मारी टक्कर शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश, पिता बंसी लाल गुर्जर निवासी रामपुरा पैदल जा रहा था इस दौरान रामपुरा जोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने जगदीश को टक्कर मारते हुए घायल कर दिया जिसको परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।