शाजापुर: जन अभियान परिषद ने भैरव डूंगरी पर किया पौधारोपण विभाग समन्वयक हुए शामिल , लगाए 51 पौधे
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड शाजापूर के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भैरव डूंगरी पर पौधारोपण किया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री शिव प्रसाद मालवीय रहे।अभियान के अंतर्गत 51 पौधों का पौधारोपण किया गया एवं संरक्षण के संकल्प लिया।कार्यक्रम का आभार परामर्शदाता महेन्द्र वर्मा ने व्यक्त किया।