शाजापुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव पहुंची शाजापुर, रेस्ट हाउस पर कलेक्टर व एसपी ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव गुरुवार को शाजापुर पहुंची। वह यहां अपने रिस्तेदार के यहां आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके साथ ही वह एबी रोड स्थित रेस्ट हाउस पहुंची। रेस्ट हाउस में कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। रेस्ट हाउस पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी माैजूद रहे।