शाजापुर: कलेक्ट्रेट परिसर में माह के पहले दिन हुआ राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान का आयोजन, एडीएम ने दिया मार्गदर्शन
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में माह के प्रथम कार्य दिवस एक अगस्त को कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम, राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में एडीएम बीएस सोलकी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।