*लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए CO सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में बस्ती मे कोचिंग संस्थानों पर छापेमारी, मानक विहीन संस्थानों को नोटिस*
* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 जून 2026*
*लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए* जनपद बस्ती में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज *क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी*, DIOS बस्ती और CFO बस्ती की संयुक्त टीम ने जिले के कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान *CO सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी* ने लक्ष्य एकेडमी, मोमेंटम कोचिंग सहित अन्य संस्थानों में आगरोधन व्यवस्था, भवन की स्थिति, संचालन सम्बन्धी मान्यता के आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश व निकास की स्थिति, फायर व विद्युत उपकरणों की सेफ्टी, पार्किंग, सीढ़ी व लिफ्ट की व्यवस्था आदि बिंदुओं की गहन जांच की। सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में टीम ने पाया कि कई संस्थानों में फायर सेफ्टी के मानकों की अनदेखी की जा रही है। लक्ष्य एकेडमी में फायर सेफ्टी डिवाइस एक्सपायर मिला और गलियारों में क्लास संचालित होने पर कड़ी आपत्ति जताई गई। वहीं मोमेंटम कोचिंग में पांच कमरों के बीच केवल एक ही फायर सेफ्टी डिवाइस मिला। CO सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने तत्काल प्रत्येक कमरे में फायर सेफ्टी डिवाइस लगाने के निर्देश दिए। स्टाफ द्वारा फायर सेफ्टी अप्लाई करने पर नाराजगी जताते हुए चालान के निर्देश भी दिए गए। लक्ष्य एकेडमी में शौचालय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए। सत्येंद्र भूषण तिवारी ने स्पष्ट किया कि जिन संस्थाओं के मानक व स्थिति ठीक नहीं पाई गई, उन्हें नोटिस जारी कर कड़ी कार्यवाही कराई जा रही है। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानक विपरीत संस्थानों को चेतावनी देते हुए भविष्य में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
*फिलहाल गांधीनगर में भी कई होटल बेसमेंट में चल रहे हैं, जिनमें एग्जिट रास्ता ही नहीं है। अगर कोई घटना घटती है तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं।अब देखना है कि प्रशासन की नजर कब इन होटल औररेस्टोरेंट में पढ़ती है
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'*
Basti, Basti | Jun 23, 2026