*मुहर्रम को लेकर छावनी थाने में पीस कमेटी की बैठक, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा ने दिए शांतिपूर्ण त्यौहार के निर्देश*
* जनपद बस्ती, 23 जून 2026*
आगामी त्यौहार मुहर्रम के दृष्टिगत आज थाना छावनी की पुलिस चौकी किनौना पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। *प्रभारी निरीक्षक छावनी देवेंद्र सिंह राणा* के नेतृत्व में चौकी प्रभारी किनौना के साथ मुस्लिम व अन्य समुदाय के संभ्रांत व्यक्तियों तथा समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण की मौजूदगी में यह बैठक सम्पन्न हुई। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा* ने उक्त त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था को भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में मौजूद मुस्लिम व अन्य समुदाय के संभ्रांत लोगों से त्यौहार के संबंध में किसी भी समस्या के बारे में पूछा गया। *देवेंद्र सिंह राणा* ने ग्राम प्रधान व अन्य लोगों से वार्ता कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया। कर्बला स्थल पर साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा* ने सभी ताजियेदारों से अपने-अपने ताजिया के साथ वालिंटियर रखने को कहा, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकल सके।
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'*
Basti, Basti | Jun 23, 2026