दमोह पन्ना जिले के पवई तहसील अंतर्गत के सिमरिया थाना अन्तर्गत आने वाले ग्राम पटी कला में आज सुबह 10 बजे जंगली जानवर के द्वारा 40 वर्षीय व्यक्ति के जंगली बाघ के द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद आज रविवार दोपहर 1 बजे गंभीर रूप से घायल जाहर पिता प्रताप यादव उम्र 40 वर्ष को 108 एम्बुलेंस को मदद से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।