जमुई: यातायात पुलिस ने कचहरी चौक पर ऑटो चालक और बोधवन तालाब के पास बाइक सवार एक युवक को पीटा
Jamui, Jamui | Nov 5, 2024 सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे यातायात पुलिस की पर दो युवकों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक ओर शहर के कचहरी चौक पर सड़क किनारे खड़ी ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई तो दूसरी ओर बेवजह बोधवन तालाब के पास बाइक सवार युवक पर लाठी चला दी गई। जिससे ऑटो चालक और बाइक सवार युवक दोनों घायल हो गया।