जमुई: घनबेरिया मैदान के पास ई-रिक्शा की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 घनबेरिया मैदान के पास सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार ई रिक्शा असंतुलित होकर टहल रहे 65 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र बाजपेयी को टक्कर मार दी।।जिससे राजेंद्र बाजपेयी बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से परिजन द्वारा आनन- फानन में वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।