जमुई: गिद्धेश्वर मंदिर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटकर हुई दुर्घटना, एक महिला की हुई मौत
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 गिद्धेश्वर मंदिर के पास सोमवार की सुबह करीब 9:00 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से ई- रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस के द्वारा मृतक महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।